शहद : उम्र को लगाये चार चांद

सोते समय शहद के संग नींबू का रस मिलाकर लेने से हृदय की कमजोरी दूर होती है और हृदय में नया संचार होता है

शहद-उम्र-को-लगाये-चार-चांद

शहद बहुत लाभकारी है। उसके गुण सोने के समान हैं। यह औषधि कई रोगों का रामबाण इलाज है। शरीर को स्फूर्ति प्रदान करने में शहद का कोई सानी नहीं। शहद बनाने वाली मधुमक्खियां मधु को फूलों के रस के पराग से बनाती हैं जिस कारण इसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन आदि होते हैं जो शहद को अमूल्य बनाते हैं। इतने गुणों से भरपूर शहद का सेवन नित्य करने से शरीर रोग मुक्त हो जाता है।

दुबलापन होता है दूर

शहद दुबलापन दूर करने की सबसे अचूक औषधि बताई गयी है। यदि शहद को दूध के साथ रात में लिया जाये तो शरीर सुडौल और सुन्दर होता है तथा दुबलापन दूर होता है। दूध में चीनी या कोई मीठा पदार्थ नहीं होना चाहिए।

हृदय को मजबूती प्रदान करता है

सोते समय शहद के संग नींबू का रस मिलाकर लेने से हृदय की कमजोरी दूर होती है और हृदय में नया संचार होता है। धमनियों के लिए शहद का सेवन रामबाण बताया गया है।

खांसी कैसी भी हो शहद भगा देता है

अदरक के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से खांसी दूर होती है। सूखी खांसी में नींबू के रस के साथ शहद बराबर मात्रा में मिलाकर लेने से वह दूर होती है।

हिचकियां भी बंद करता है शहद

यदि आप हिचकियों से परेशान हैं तो शहद का सेवन कीजिये। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। इसके लिए अदरक का रस और शहद को बराबर मात्रा में ले उसका सेवन करें, हिचकियां चुटकियों में गायब हो जायेंगी।

पेट के घाव दूर करता है शहद

पेट में किसी भी तरह के घाव हों या मामूली अल्सर हो, शहद को दूध या चाय साथ लेने से यह दूर होता है। शहद को वैसे भी घाव के मामले में अचूक दवा माना गया है।

हाई ब्लड प्रेशर में करता है मदद

यदि आपका रक्तचाप बढ़ता है, तो आप लहसून के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। आपको हाई ब्लड प्रेशर में बहुत लाभ मिलेगा।

पीलिया में मिलता है लाभ

पीलियो के रोगियों के लिए शहद को बहुत उपयोगी बताया गया है। पके आम के रस में शहद को मिलाकर सेवन करने से पीलिया में लाभ मिलता है।

उल्टी में सहायक है शहद

उल्टी के समय पुदीने के रस के साथ शहद का सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।

अमाशय व आंतों को बल देता है शहद

शहद का सेवन नित्य रुप से करने से शरीर को बल मिलता है। इससे अमाशय और आंतों को बल मिलता है।

त्वचा में आता है निखार

शहद का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है। संतरों के छिलकों का चूर्ण बनाकर उसमें शहद मिलाकर घोल बनाकर उसे त्वचा पर लगाने से निखार आता है।

-गजरौला टाइम्स लाइफ.

गजरौला टाइम्स लाइफ के ताज़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें.

Mail us at : gajraulatimes@gmail.com
Name

entertainment,2,health & lifestyle,12,motivation,1,obesity,2,religion,2,society & culture,2,thoughts,5,travel,1,
ltr
item
blog: शहद : उम्र को लगाये चार चांद
शहद : उम्र को लगाये चार चांद
सोते समय शहद के संग नींबू का रस मिलाकर लेने से हृदय की कमजोरी दूर होती है और हृदय में नया संचार होता है
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgrx24jjllz6bCIrsaAcrpP2amFKbH4-YQzB2hGz7L4gTfdlZ8j-ImxAf0lmGcKmvNoyzG7-bv2tQQMG7RZnGL8bsBPf_G1oF8n8IzS4h8RKnmPC_Xd4fw5VCL_RTc_aBTSA8RPSsaC-dM/s1600/honey-life.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgrx24jjllz6bCIrsaAcrpP2amFKbH4-YQzB2hGz7L4gTfdlZ8j-ImxAf0lmGcKmvNoyzG7-bv2tQQMG7RZnGL8bsBPf_G1oF8n8IzS4h8RKnmPC_Xd4fw5VCL_RTc_aBTSA8RPSsaC-dM/s72-c/honey-life.jpg
blog
http://gajraula-life.blogspot.com/2016/02/honey-umr-ko-lagaye-char-chand-health-lifestyle-hindi.html
http://gajraula-life.blogspot.com/
http://gajraula-life.blogspot.com/
http://gajraula-life.blogspot.com/2016/02/honey-umr-ko-lagaye-char-chand-health-lifestyle-hindi.html
true
373455928774458463
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy