motapa kam karne ke saral upay in hindi
मोटापा भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में एक बीमारी की शक्ल लेता जा रहा है। लोग मोटे हो रहे हैं। उनका वजन बढ़ता जा रहा है। यहां तक की बचपन में मोटापे के कारण बड़े होने पर बच्चे बीमारियों से ग्रसित होने को मजबूर हैं। वे अपनी डायट को काबू में नहीं कर पा रहे। इससे उनकी सेहत पर असर हो रहा है। कम उम्र में दिल संबंधित बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। यह समस्या शहरों में तेजी से बढ़ रही है।
मोटापा रोकने के उपाय भी किये जा सकते हैं, लेकिन उनके लिए संयम की बहुत जरुरत है। इसके लिए पहले आपको स्वयं को मनाना होगा कि क्या आप इसके लिए तैयार हैं।
यदि आपका उत्तर हां है तो आप निम्न तरीके से स्वयं को मोटापे से बचा सकते हैं:
1. व्यायाम कीजिये
व्यायाम को सेहत के लिए बहुत उत्तम बताया गया है। इसके कारण आपकी शरीर से फालतू फैट बाहर हो जाता है। व्यायाम हल्का हो या भारी यह फायदेमंद होता है। वैसे व्यायाम तबतक किया जाना चाहिए जबतक आपको पसीना नहीं आ जाता। ऐसा करने से आपके शरीर के हिस्से चार्ज हो जाते हैं। रक्तचाप भी बेहतर होता है तथा दिल से संबंधित रोगों में यह बहुत कारगर है।2. खान-पान बदलें
यदि व्यक्ति अपने खाने पीने की चीजों पर ध्यान रखे तो वह कभी मोटापे का शिकार नहीं हो सकता। इसके लिए उसे तली-भुनी चीजों से दूर रहना चाहिए। शुरुआत में कोशिश करें कि दिन में एक या दो वस्तुएं इस तरह की खायें। बाद में आपका मन स्वयं की मानने लगेगा। एक दिन ऐसा आयेगा जब आपका मन स्वयं वसा युक्त खाद्य पदार्थों को न कह देगा।-अमित कुमार
Mail us at : gajraulatimes@gmail.com