शिव सच है और सच शिव है। महाशिवरात्री के पावन मौके पर तो भगवान शिव की कृपा खूब बरसती है
शिव भक्ति में लीन होने से हमारे सारे कष्टों का संहार होता है। शिव सच है और सच शिव है। महाशिवरात्री के पावन मौके पर तो भगवान शिव की कृपा खूब बरसती है। भक्तों की झोली कभी खाली न रहे इसके लिए भगवान सदा उनपर कृपा बनाये रखते हैं। शिव को अपने भक्त बहुत प्रिय हैं।
शिव की आराधना करने के लाभ :
1. शिव की भक्ति से व्यक्तित्व का विकास होता है। अच्छे और बुरे का ज्ञान होता है।
2. मन की शांति मिलती है। रोज कुछ देर शिव का नाम लेने से ही मन सुकून में रहता है।
3. वर्षों से बिगड़े काम बनने लगते हैं। संकट छंटने शुरु हो जाते हैं।
4. उदास लोगों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से आप खुद को अवसाद और उदासी के माहौल से दूर पायेंगे।
5. सुबह और शाम को भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के आगे शीष झुकाने भर से रोगों का निदान होता है।
6. शिव की भक्ति एक निर्भिकता और स्फूर्ति का एहसास कराती है।
7. शिव ऐसे हैं जो अपने भक्तों पर सदा कृपा बनाये रखते हैं। चाहें कैसा भी संकट हो, शिव हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।
8. शिव लिंग पर जल या दूध चढ़ाने से भक्त आने वाले संकटों से सदैव सुरक्षित रहते हैं।
9. भोले महादेव का नाम लेने भर से तन, मन और धन की प्राप्ति हो जाती है, लेकिन कर्म करते रहना चाहिए। क्योंकि शिव स्वयं कहते हैं कि कर्म मनुष्य को मुझसे जोड़ते हैं। सदकर्म मनुष्य को महान बनाते हैं।
10. बच्चों और महिलाओं को शिव की आराधना से फल बहुत जल्दी प्राप्त होता है।
-गजरौला टाइम्स लाइफ.
Mail us at : gajraulatimes@gmail.com