अंकुरित चना तो सेहत के लिए मानो खजाना है। उसमें विटामिन ए, बी, सी और डी तो होता ही साथ ही फॉसफोरस, मैग्नीशियम और पोटैशियम भी होता है
चना बहुत लाभदायक है। यह शरीर को सबसे ज्यादा स्फूर्ति और चमक प्रदान करता है। किसी दूसरे खाद्य पदार्थ में चने सी खूबी नहीं मिल सकती। काला चना खाने को मिल जाये तो सेहत बनती चली जाती है।
एक मशहूर कहावत भी चने को लेकर सुनने को मिलती है, कि -'जो खाये चना, वो रहे बना।’
यानि जो चने का नियमित सेवन करता है, वह हमेशा स्वस्थ रहता है।
अंकुरित चना तो सेहत के लिए मानो खजाना है। उसमें विटामिन ए, बी, सी और डी तो होता ही साथ ही फॉसफोरस, मैग्नीशियम और पोटैशियम भी होता है।
आइये जानते हैं चने के फायदे :
1. चना खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। रात में भिगोकर रखे काले चने को सुबह खाने से कब्ज दूर होगी।
2. भिगोये चने का पानी फेंकने के बजाय उसे पीना भी बहुत लाभदायक है। वह पेट की समस्याओं को दूर करता है।
3. शुगर या डायबटीज के मरीजों के लिए चने का उपयोग बहुत लाभकारी है।
4. रक्त की समस्याओं को चना दूर करता है। इसे खाने से एनिमिया दूर होता है।
5. ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत चने को माना गया है। घोड़े आदि को चने हमेशा दिये जाते रहे हैं। वह बहुत फुर्तीला होता है और उसे थकान होती नहीं। उसी प्रकार लोगों को चने का सेवन करना चाहिए। चना खाने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और थकान नहीं होती।
6. चने के पाउडर यानि बेसन का लेप लगाने से चेहरा की रंगत बरकरार रहती है और झुर्रियां नहीं पड़तीं। साथ ही चना भिगोने के बाद बचे पानी से ही चेहरा धो लिया जाये तो चमक आ जाती है। फिर क्रीम आदि के झंझट से मुक्ति मिल जायेगी।
7. चना खाने से जुकाम में भी बहुत लाभ मिलता है।
8. चने में फाइबर होता है जो आंतों को साफ करता है जिससे पेट साफ रहता है।
-गजरौला टाइम्स लाइफ.
Mail us at : gajraulatimes@gmail.com