जानते हैं ऐसे कुछ सरल उपाय जिनका पालन करने से आप दुबलेपन से बच सकते हैं और एक सुन्दर गठीला शरीर पा सकते हैं
दुबलेपन के शिकार लोग एक प्रकार की हीनभावना के शिकार हो जाते हैं। जब वे तंदुरुस्त और ह्रष्ट-पुष्ट लोगों को देखते हैं तो वे भी उनके जैसे बनने की सोचते हैं या उनके जैसी जीवन-शैली अपनाने का विचार करते हैं।
आईये जानते हैं ऐसे कुछ सरल उपाय जिनका पालन करने से आप दुबलेपन से बच सकते हैं और एक सुन्दर गठीला शरीर पा सकते हैं :
1. सुबह उठते ही कम से कम एक गिलास ताजा पानी पीयें। इससे आपकी आंतों की सफाई होगी। नियमित एक सप्ताह तक करने के बाद आप उसका असर स्वयं देख सकते हैं। आंतों की सफाई से भूख अच्छी लगती है। साथ ही रोगों से बचाव भी रहता है।
2. जब भी भोजन करें तो खुद को टेंशन फ्री कर लें। पाया गया है कि जो लोग शांत और सुकून के साथ भोजन करते हैं उनकी सेहत अच्छी रहती है और वे तंदुरुस्त रहते हैं।
3. बेवजह का सोचना बंद कर दें। जितना आप दिमाग पर जोर डालेंगे, उतना उसका असर आपके शरीर पर पड़ता है। आपकी ऊर्जा खर्च होती है। केवल उन बातों पर अधिक विचार करें जिनके मायने अधिक हों। जितना दिमाग को शांत रखेंगे, उतना आपकी सेहत सुधरेगी और शरीर दुबला होने से बचेगा।
4. नियम से सेब और अनार का सेवन करें। ये शरीर के लिए बहुत ताकतवर होते हैं। सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू, पिस्ता, अंजीर, आदि खायें, आपको बहुत लाभ मिलेगा।
5. शहद का दूध से सेवन करने से भी दुबलापन दूर होता है। दूध में रात को सोते समय शहद डालकर पीना चाहिए। इससे शरीर भरापूरा और सुडौल बनता है। इसमें चीनी या कोई मीठा पदार्थ न डालें।
6. नींद कम से कम 6 से 7 घंटे लेनी चाहिए। अच्छा स्वास्थ्य नींद पर निर्भर करता है।
7. दुबलेपन को दूर करने के लिए जिम में घंटों बिताना और सप्लीमेंट का सेवन करना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
8. करेला, लौकी, गेंहू की रोटी, बथुए के परांठे या रोटी, बाजरे की रोटी आदि खाकर दुबला शरीर भरापूरा किया जा सकता है।
9. दूध और घी का उचित मात्रा में सेवन करने से दुबलापन दूर हो सकता है। बशर्ते आप उन्हें अपने पाचन-तंत्र के अनुरुप सेवन करें या चिकित्सक से राय लें।
10. पत्तेदार और हरी सब्जियां खायें और चमत्कार देखें। पत्ता गोभी की सलाद बहुत फायदेमंद होती है। इससे पेट भी साफ रहता है और भूख बढ़ती है। इसमें आयरन भी पाया जाता है जो आपका रक्त बढ़ाता है। पालक, पपीता, मूंग दाल, अरहर दाल, आदि भी खायें।
-गजरौला टाइम्स लाइफ.
Mail us at : gajraulatimes@gmail.com